फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mothers day ON Mamay-Papa lig ladies Won the match

मम्मी-पापा लीग में माताओं ने मारी बाजी

Mon, 11 May 2015 02:11 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
 Mothers day ON Mamay-Papa lig ladies Won the match

वाराणसी (ब्यूरो)। मदर्स डे पर महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल में रविवार को बच्चों और उनकी माताओं ने जमकर मस्ती की। मदर्स डे पर यहां खास तौर से मम्मी-पापा लीग का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

लीग में खेले गए क्रिकेट मैच में मम्मियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने मम्मियों को खुद से बनाए गए। कार्ड देकर उन्हें मदर्स डे विश किया। मम्मी-पापा के बीच स्पून रेस भी हुई। इस मौके पर रुद्रानी राय और मोहम्मद अहद का जन्मदिन भी मनाया गया। मैच में इंपायर की भूमिका कॅरियर काउंसलर निर्मल जोशी और स्कूल के निदेशक गोपाल लाल कपूर ने निभाई।
विज्ञापन

 संचालन राजुल कपूर ने किया। संयोजन स्कूल की सभी शिक्षिकाओं ने किया। उध्ार,  भारत माता मंदिर परिसर में रविवार की शाम मदर्स डे पर संगीतांजलि अर्पित की गई। रागों-बंदिशों के जरिए मां की महिमा का बखान किया गया। यह कार्यक्रम पुष्पा खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुचरिता गुप्ता, सुकल्पा मुखर्जी, दीपिका, नेहा खत्री, रुचि कपूर ने शिल्पायन और स्वरांगना ललित कला केंद्र के नवोदित कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। नीरज खन्ना, छवि खन्ना, सुरेंद्र मिश्र शीलू, रागिनी सरना का सहयोग सराहनीय रहा।
 वहीं, मातृ दिवस पर रविवार को अनिल कुमार मिश्र झुन्ना फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाली माताओं के साथ मदर्स डे मनाया। यहां रहने वाली वृद्धाओं के साथ फाउंडेशन की सदस्यों ने भजन कीर्तन किया।

उनसे बातचीत कर उनके अकेलेपन और उनके दुखों को कम करने की कोशिश की। फाउंडेशन द्वारा उन्हें भोजन सामग्री भी वितरित की गई। फाउंडेशन की उपाध्यक्ष भारती मिश्रा, सुनीति शुक्ल, एस सुजाता, अंजना, मधु, सरिता, रेखा, वंदना, आराधना आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed