{"_id":"64607ca78b77a2e74a025118","slug":"mothers-day-maa-ganga-aarti-performed-in-varanasi-by-namami-gange-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mothers Day: वाराणसी में मदर्स डे पर उतारी गई मां गंगा की आरती, गंगा द्वार पर माताओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mothers Day: वाराणसी में मदर्स डे पर उतारी गई मां गंगा की आरती, गंगा द्वार पर माताओं का सम्मान
Sun, 14 May 2023 11:46 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 14 May 2023 11:46 AM IST
सार
मदर्स डे के अवसर पर नमामि गंगे ने काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर मां गंगा की आरती उतारकर भारत की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। माताओं को माता तुलसी के पौधे, पुष्पहार और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नमामी गंगे टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदर्स डे के अवसर पर नमामि गंगे ने काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर मां गंगा की आरती उतारकर भारत की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। माताओं को माता तुलसी के पौधे, पुष्पहार और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। गंगा के किनारे की सफाई कर गंगा की पीड़ा को हरने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
भारत माता की तस्वीर और राष्ट्र ध्वज लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित भारत माता और उपस्थित सभी माताओं की आरती उतारी गई। इस दौरान गंगा तट और काशी विश्वनाथ कॉरीडोर परिसर भारत माता की जय-जयकार से गूंज उठा।
विज्ञापन
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारत की जीवनधारा मां गंगा की हर बूंद में भारतवासियों के लिए ममता समाहित है। यह आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों ही है। देश के प्रत्येक नागरिक का उत्तरदायित्व है कि गंगा रूपी धरोहर का संरक्षण करें। इस दौरान नमामी गंगे के महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, पूजा मौर्या और जयप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन