फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mothers day

बेटे को ऐसे पढ़ाऊंगी कि डॉक्टर बन कर करे समाज सेवा

Sun, 10 May 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
mothers day
वाराणसी। पुलवामा में आतंकी हमले में पति की शहादत की खबर मिली तो लगा था कि जिंदगी अब खत्म हो गई। कुछ बचा नहीं रह गया। मासूम बेटे आयुष और बूढ़े सास-ससुर का चेहरा दिखा तो लगा कि हार नहीं माननी चाहिए। आखिरकार शहीद की बीवी जो हूं। यह बातें कहते हुए तोफापुर गांव की रीनू यादव कुछ देर के लिए शांत हो गईं। फिर, खुद को संभालते हुए रीनू ने कहा कि बेटे को अच्छे से पढ़ाने के साथ ही अच्छे संस्कार देना है। अब सपना यही है कि आयुष बड़ा होकर डॉक्टर बन कर समाज सेवा करे और अपने शहीद पिता का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

चौबेपुर क्षेत्र के तोफापुर गांव निवासी श्याम नारायण यादव के छोटे बेटे रमेश यादव सीआरपीएफ में कश्मीर में तैनात थे। 14 फरवरी 2019 को रमेश पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। शहीद रमेश की शहादत के सम्मान में प्रदेश सरकार ने उनकी पत्नी रीनू को जिलाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त किया। रीनू ने कहा कि घर और बाहर दोनों जगह सामंजस्य बनाकर धीरे-धीरे जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ रही हूं। मां-बाप जैसे सास-ससुर का ध्यान रखती हूं और चार साल के बेटे आयुष की परवरिश में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हूं। आयुष का दाखिला अच्छी स्कूल में कराना है। उसकी सोच-समझ विकसित हो तो उसे बताऊंगी और समझाऊंगी कि उसके पिता ने देश के लिए क्या किया था। उन्हीं की दिखाई राह पर आयुष को भी चलाऊंगी। आयुष डॉक्टर बन कर समाज के गरीब और वंचित लोगों की नि:शुल्क सेवा करेगा। आयुष की समाज सेवा ही उसके शहीद पिता की शहादत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed