फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mothers day

खुद कांटों पर चलकर बच्चों के लिए फूल बिछा देती है मां

Sun, 10 May 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
mothers day
वाराणसी। हवा दुखों की जब आई कभी खिजां की तरह, मुझे छुपा लिया मिट्टी ने मेरी मां की तरह...। जी हां, मां ऐसी ही होती है। अपनी औलाद पर कोई मुश्किल आने ही नहीं देती। फिर चाहे मुश्किलों की राह में उसे खुद ही क्यों न चलना पड़े। मातृ दिवस पर हम ऐसी ही माताओं को नमन कर रहे हैं जो अकेले दम पर अपने बच्चों की जिंदगी सवार रही हैं। ये माताएं कांटों भरी राह पर खुद चली लेकिन बच्चों को इसका अहसास तक नहीं होने दिया।
विज्ञापन

मां तू ही है जिसने मुझे रोते हुए हंसाया था
पहले पत्नी अब मां के तौर पर सरिता सिंह की जिंदगी से जंग भरी है। उम्र से पहले ही इस मां के चेहरे पर झुर्रियां आ गईं, जो उनकी कहानी बयां करने को काफी हैं। पति जितेंद्र सिंह को जिंदगी और मौत की जद्दोजहद से ना निकाल पाने की कसक तो जिंदगी भर के लिए है ही, दो बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी और उनके सपने को पूरा करना अब जिद है। 12 साल पहले पति का साथ छूटा तो बेटा छह साल का बेटी चार साल की थी। घर की बड़ी बहू की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने विद्यापीठ के मंदित बाल विद्यालय में क्लर्क की नौकरी की। सुबह उठकर घर का काम और बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कर के सरिता जौनपुर से काशी विद्यापीठ नौकरी करने आती है। मंदित बाल विद्यालय में नौकरी के दौरान विद्यालय की हेड डॉ. अनिता सिंह ने सरिता का हौसला बढ़ाया। क्लर्क के बाद सरिता जूनियर असिस्टेंट बनी लेकिन प्रमोशन के लिए उनको शिक्षित होना जरूरी था। तब सरिता ने स्नातक करने का फैसला किया। नौकरी के साथ साल 2014 में स्नातक पास कर वो अब सीनियर असिस्टेंट पद पर कार्यरत हैं। आज अपने बच्चों शिवेंद्र व साक्षी के लिए सरिता मां व पिता दोनों ही है। बच्चे अपनी मां को अपनी ताकत मानते हैं, जिसने उन्हें रोते हुए हंसाया है।
विज्ञापन

मां की मेहनत से बेटा बन गया कामयाब
सिगरा निवासी शुभी नाज का संघर्ष एक मां के तौर पर काबिलेतारीफ है। पति से अलग होने के बाद अपने बेटे की जिम्मेदारी ही नहीं संभाली बल्कि एक दोस्त बनकर उसकी जरूरतों और भावनाओं को समझा। दो साल की उम्र में खुद पिता का साया खोने वाली शुभी ने अपने बेटे को कभी पिता की कमी महसूस होने दी। बेटू से स्नातक करने के बाद उनकी शादी हुई और 1996 में उन्हें बेटा पैदा हुआ। बेटे के जन्म के बाद ही उनका तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद उन्होंने बेटे की परवरिश बेहतर ढंग से करने के लिए फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की, खुद को अपने पैरों पर खड़ा किया। बेटे को बेहतर भविष्य और तालीम देने के लिए शुभी ने अपनी तकलीफों को भुला दिया। शुभी के त्याग की बदौलत ही उनका बेटा आईसीएमआर मुंबई में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं एक छोटे से दुकान से काम शुरू करने वाली शुभी आज खुद एक बुटिक की मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास
मदर्स डे मनाने की शुरुआत 18 मई 1914 को अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने जॉइंट रिजोल्यूशन पर हस्ताक्षर करके की थी। तभी से हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed