{"_id":"620145e8d4515f5f7128f341","slug":"mother-ganga-s-aarti-returned-in-its-form-after-a-month-devotees-will-attend-as-per-kovid-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मां गंगा की आरती माह भर बाद अपने स्वरूप में लौटी, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार शामिल होंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मां गंगा की आरती माह भर बाद अपने स्वरूप में लौटी, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार शामिल होंगे श्रद्धालु
Mon, 07 Feb 2022 09:46 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:46 PM IST
सार
घाट पर सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गंगा आरती में शामिल होने वालों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
गंगा आरती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के कारण वाराणसी में महीने भर से सांकेतिक रूप में चल रही मां गंगा की दैनिक आरती अपने मूल स्वरूप में लौट आई। सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार गंगा आरती की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
अर्चकों ने मास्क लगाकर आरती की और श्रद्धालुओं से भी मास्क लगाकर शामिल होने की अपील की गई है। कोविड संक्रमण की घटती रफ्तार को देखते हुए गंगा सेवा निधि ने सोमवार को सात अर्चकों के साथ गंगा की भव्य आरती उतारी। इस दौरान घाट पर सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही दो सौ लोगों को कुर्सियों पर दो गज की दूरी के साथ बैठने के इंतजाम रहे। गंगा आरती में शामिल होने वालों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन