फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother daughter s dead body found in room in Varanasi

कोई अपना ही कातिल तो नहीं: कमरे में मिली मां-बेटी की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बेटों से चल रहा था विवाद

Wed, 13 Jul 2022 07:28 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 07:28 PM IST
सार

पिता की मौत के बाद दोनों बेटे और मां के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ तो बेटों ने अपने हिस्से का बना घर गिरवा दिया था। मां अपनी बेटी दीपिका के साथ यहीं पर रहती थी।

विज्ञापन
Mother daughter s dead body found in room in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास एक मकान में मां-बेटी का निर्वस्त्र हालत में शव मिला है। आसपास के लोगों को तब पता चला जब मकान से दुर्गंध आने लगी। देखते-देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर डीआईजी संतोष सिंह और डीसीपी काशी आरएस गौतम भी पहुंचे और जांच में लगी टीम से बातचीत की। 

विज्ञापन

नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास बालमुकुंद पांडेय का मकान है। बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए बालमुकुंद की दो साल पहले मौत हो गई थी। आसपास के लोगों के मुताबिक बालमुकुंद पांडेय का एक बेटा अखिलेश इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता है जबकि दूसरा बेटा इस समय चोलापुर में एक पोल्ट्री फार्म चलाता है। मकान में बालमुकुंद की पत्नी सुनीता पांडेय (55) और बेटी दीपिका पांडेय (28) रहती थी। पुलिस के अनुसार सुनीता का शव कमरे में पड़ा था जबकि बेटी दीपिका पांडेय का शव बरामदे में था। उनके शरीर पर कपड़े कपड़े नहीं थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के बंटवारे को लेकर था विवाद 

पिता की मौत के बाद दोनों बेटे और मां के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ तो बेटों ने अपने हिस्से का बना घर गिरवा दिया था। मां अपनी बेटी दीपिका के साथ यहीं पर रहती थी। मकान से दुर्गंध उठने की जानकारी आसपास के लोगों ने चोलापुर में रहने वाला बेटे को दी तो वह घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो शव मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed