{"_id":"631037a58b014a2c127f2867","slug":"mother-daughter-double-murder-mystery-solved-by-varanasi-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी: घटना से पहले आरोपियों ने की थी घर की रेकी, फिर ऐसे दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी: घटना से पहले आरोपियों ने की थी घर की रेकी, फिर ऐसे दिया घटना को अंजाम
Thu, 01 Sep 2022 10:10 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:10 AM IST
सार
वाराणसी के नरिया में मां और बेटी डबल मर्डर केस की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ही ली। पुलिस आयुक्त के अनुसार आरोपियों ने दो तीन दिन बकायदा रेकी की थी फिर घटना वाली रात घर के पीछे वाले रास्ते से प्रवेश किया।
विज्ञापन
विजय पाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरिया में मां और बेटी डबल मर्डर की गुत्थी को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझा लिया है। चोरी और लूट की नीयत से दो बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया था। पड़ोसी विजय पाल सहित भदोही निवासी दो सगे भाई अमन और अतुल विश्वकर्मा ने मां और बेटी की सिर कूचकर हत्या कर दी थी। तीनों को लंका पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने दो तीन दिन बकायदा रेकी की थी फिर घटना वाली रात घर के पीछे वाले रास्ते से प्रवेश किया था। हथौड़ा और लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दोनों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
दोनों के कब्जे से मां बेटी के मोबाइल फोन सहित ज्वैलरी और कैश भी बरामद हुआ है। इसमें से एक आरोपी अमन पहले भी नागपुर महाराष्ट्र में हत्या एवं चोरी के मामले में जेल जा चुका है। तीनों बदमाशों को आज रिमांड के लिए न्यायलय में पेश किया जाएगा। डीजीपी डीएस चौहान ने इस कामयाबी के लिए पुलिस टीम को शाबाशी दी है।
विज्ञापन
लंका थाना अंतर्गत नरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मकान के अंदर मां सुनीता पांडेय (55) व बेटी दीपिका (28) का शव मिला था।
Trending Videos
10 से 11 दिन पुराने शव से दुर्गंध उठने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि मां और बेटी की सिर कूंचकर हत्या की गई। संपत्ति विवाद, चोरी सहित अन्य कई बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही थी।