फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother daughter double murder mystery solved by varanasi police

मां-बेटी डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी: घटना से पहले आरोपियों ने की थी घर की रेकी, फिर ऐसे दिया घटना को अंजाम

Thu, 01 Sep 2022 10:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 01 Sep 2022 10:10 AM IST
सार

वाराणसी के नरिया में मां और बेटी डबल मर्डर केस की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ही ली। पुलिस आयुक्त के अनुसार आरोपियों ने दो तीन दिन बकायदा रेकी की थी फिर घटना वाली रात घर के पीछे वाले रास्ते से प्रवेश किया।

विज्ञापन
Mother daughter double murder mystery solved by varanasi police
विजय पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरिया में मां और बेटी डबल मर्डर की गुत्थी को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझा लिया है। चोरी और लूट की नीयत से दो बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया था। पड़ोसी विजय पाल सहित भदोही निवासी दो सगे भाई अमन और अतुल विश्वकर्मा ने मां और बेटी की सिर कूचकर हत्या कर दी थी। तीनों को लंका पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने दो तीन दिन बकायदा रेकी की थी फिर घटना वाली रात घर के पीछे वाले रास्ते से प्रवेश किया था। हथौड़ा और लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दोनों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


दोनों के कब्जे से मां बेटी के मोबाइल फोन सहित ज्वैलरी और कैश भी बरामद हुआ है। इसमें से एक आरोपी अमन पहले भी नागपुर महाराष्ट्र में हत्या एवं चोरी के मामले में जेल जा चुका है। तीनों बदमाशों को आज रिमांड के लिए न्यायलय में पेश किया जाएगा। डीजीपी डीएस चौहान ने इस कामयाबी के लिए पुलिस टीम को शाबाशी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत नरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मकान के अंदर मां सुनीता पांडेय (55) व बेटी दीपिका (28) का शव मिला था।

10 से 11 दिन पुराने शव से दुर्गंध उठने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि मां और बेटी की सिर कूंचकर हत्या की गई। संपत्ति विवाद, चोरी सहित अन्य कई बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed