फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother commits suicide by hanging herself with son in Bhadohi police investigation accuse of murder

भदोही: मासूम बेटे संग मां ने मौत को लगाया गले, फंदा लगाकर दी जान, मायके वालों का गंभीर आरोप

Fri, 03 Sep 2021 05:29 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Fri, 03 Sep 2021 05:29 PM IST
सार

मोढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित सरायछत्रशाह गांव की घटना है। रात में पति बाहर ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोया था। पत्नी बेटे को लेकर कमरे में गई। सुबह दरवाजा बंद मिला। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों फंदे से लटकर रहे थे। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Mother commits suicide by hanging herself with son in Bhadohi police investigation accuse of murder
वारदात के बाद घर के बाहर मौजूद ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मां ने अपने डेढ़ साल के बेटे संग खौफनाक कदम उठाया। उसने पहले फंदा लगाकर बेटे को लटका दिया इसके बाद खुद फंदे से झूलकर जान दे दी। वारदात की इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छाबीन में जुटी है।

विज्ञापन

 
घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ पुलिस चौकी इलाके में स्थित सरायछत्रशाह गांव की है। ग्रामीणों की मानें तो बृहस्पतिवार की रात मां अपने डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चली गई। इसके बाद सुबह दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजे में बने छेद से देखने पर पता चला कि पिंकी बड़ेर से रस्सी के सहारे लटक रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देखकर सब दंग रह गए। डेढ़ साल का मासूम और उसकी मां फंदे से झूल रही थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


सरायछत्रशाह गांव निवासी पिंकी (23) रात में खाना खाकर अपने पुत्र आयुष को लेकर सोने के लिए कमरे में गई। उसका पति बाहर ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोया था। सुबह परिवार के लोगों का शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ प्रियांक जैन के साथ पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ का कहना है कि दोनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बेटी और डेढ़ साल के मासूम की मौत की खबर सुनकर मायके पक्ष के लोग आनन फानन सरायछत्रशाह गांव पहुंचे। यहां का मंजर देख मानों उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन बना था। मायके पक्ष वालों ने बेटी और मासूम की हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि उसकी बेटी की आए दिन पिटाई की जाती थी। मारपीट कर ही दोनों की हत्या की गई है और साजिश के तहत फंदे से लटकाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed