मासूम के बार बार रोने से तंग मां ने बच्चे को किया आग के हवाले, जिंदा जलाकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के चितरंगी थानाक्षेत्र के सुकहर में एक मां ने मासूम को चुप कराने के बावजूद लगातार रोते रहने पर क्रोधित होकर बच्चे को आग के हवाले कर दिया। बच्चे के दादा की तहरीर के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद आरोपी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
चितरंगी थाने के नगर निरीक्षक आरपी रावत के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर में सुकहर निवासी श्रीपाल सिंह ने तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पांच माह के पौत्र संदीप को मां गुड्डी ने ही आग के हवाले कर दिया। आरोप है कि गुड्डी अपने बच्चे को रोने पर चुप करा रही थी। इसके बाद भी पांच माह का बेटा चुप नहीं हुआ तो उसने अपने बेटे को ही आग के हवाले कर दिया...
आरपी रावत के मुताबिक सूचना पर देर शाम पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पूछताछ में सामने आया कि पांच माह का संदीप काफी देर से रो रहा था। उसकी मां गुड्डी उसे बार-बार चुप कराने का प्रयास कर रही थी। काफी प्रयास के बाद भी जब संदीप ने रोना बंद नहीं किया तो गुड्डी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। तहरीर में बच्चे के दादा श्रीपाल सिंह का आरोप है कि थप्पड़ लगने से संदीप चीखने लगा। उसकी चीख से नाराज गुड्डी ने माचिस की तीली जलाकर उस पर फेंक दिया। इससे संदीप के कपड़े में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। थोड़ी देर बाद ही संदीप ने दम तोड़ दिया।
नगर निरीक्षक आरपी रावत ने बताया कि श्रीपाल सिंह की तहरीर पर गुड्डी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी गुड्डी की तीन बेटियां हैं। तीन बहनों के बाद संदीप सबसे छोटा था। कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो चुकी है।