धनतेरस पर खजाना लुटाएंगी मां अन्नपूर्णा, भक्तों को कल से देंगी दर्शन, लेकिन मानने होंगे ये नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भक्तों पर अन्न और धन की बरसात करने वाली मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन आज से शुरू हो जाएंगे। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार को वाराणसी के एसएसपी ने अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
मंदिर पहुंचे एसएसपी अमित पाठक ने मंदिर के महंत रामेश्वरपुरी से दर्शन-पूजन की तैयारियों पर चर्चा की। एसएसपी ने श्रद्धालुओं के आने जाने वाले मार्ग, मंदिर के कंट्रोल रूम और परिसर का निरीक्षण किया। महंत ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि भक्तों को सुलभ दर्शन मिले।
मां भगवती दर्शनार्थियों के सारे कष्ट दूर करें। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा। दो गज की दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मास्क नहीं पहनकर आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मां के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन 12 से 15 नवंबर तक होंगे।
इसके बाद एसपी ज्ञानवापी सुकीर्ति माधव मिश्रा भी अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। उन्होंने महंत से मुलाकात की और बताया कि विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने वालों को गेट नंबर चार से प्रवेश दिया जाएगा और अन्नपूर्णा मंदिर में गेट नंबर एक ढुंढिराज से प्रवेश मिलेगा। लाउड हेलर से सुरक्षाकर्मी भक्तों को जागरूक करेंगे।
अन्नकूट के दिन 80 क्विंटल का भोग
महंत ने कहा कि कोरोना महामारी की गाइडलाइन को फॉलो किया जाएगा। सुबह छह बजे से मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। मां के स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन केवल चार दिन ही होते हैं। भक्तों को ढुंढिराज गेट प्रवेश दिया जाएगा, और निकासी कालिका गली से होगा।