फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Annapurna's prasad to devotees after seven months

सात महीने बाद मिला भक्तों को मां अन्नपूर्णा का प्रसाद, पहले दिन 50 श्रद्धालुओं ने किया भोजन, धीरे-धीरे खुलेंगी सभी शाखाएं

Sat, 10 Oct 2020 10:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 10 Oct 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Mother Annapurna's prasad to devotees after seven months
प्रसाद ग्रहण करते लोग - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संक्रमण के कारण सात महीने से बंद मां अन्नपूर्णा भोजनालय सात महीने के बाद शनिवार से खुल गया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रोजाना 50 भक्तों के प्रसाद वितरण का इंतजाम किया गया है। शनिवार को हर-हर महादेव के जयघोष केसाथ मां अन्नपूर्णा मंदिर के बांसफाटक स्थित भोजनालय के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

विज्ञापन


पहले दिन 50 भक्तों ने माता का निशुल्क प्रसाद ग्रहण किया। महंत रामेश्वर पुरी महाराज ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भोजनालय को सात महीने बाद खोला गया है। पहले चरण में रोजाना 50 श्रद्धालुओं के भोजन का इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन


इसके बाद भोजनायल की दूसरी शाखाओं को भी धीरे-धीरे खोल दिया जाएगा। सैनिटाइजेशन, शारीरिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता को सख्ती से लागू किया गया है। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed