फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Annapurna's Kashi Yatra begins, will pass through 18 districts

मां अन्नपूर्णा की काशी यात्रा आरंभ, 18 जिलों से गुजरेगी

Fri, 12 Nov 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mother Annapurna's Kashi Yatra begins, will pass through 18 districts
मां अन्नपूर्णा की काशी यात्रा दिल्ली से आरंभ हो गई। 14 नवंबर को मां की प्रतिमा बनारस पहुंचेगी और 15 नवंबर को नगर भ्रमण के बाद माता बाबा विश्वनाथ धाम में विराजेंगी। सजे-धजे वाहन पर माता की प्रतिमा की शोभायात्रा प्रदेश के 18 जिलों से होकर गुजरेगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के ईशान कोण में रानी भवानी उत्तरी गेट के बगल में मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सौ साल पहले बनारस से कनाडा पहुंची मां अन्नपूर्णा की प्राचीन प्रतिमा बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार को सौंपी गई। प्रतिमा प्रदेश भर में चार दिनों तक भ्रमण करेगी। 14 नवंबर को जौनपुर सीमा में वाहन प्रवेश करेगा और वहां से पिंडरा, बाबतपुर, अतुलानंद, सर्कि ट हाउस, चौकाघाट, तेलियाबाग, रथयात्रा, मंडुवाडीह, लंका मालवीय चौराहा होते हुए दुर्गाकुंड पर विश्राम होगा। 15 नवंबर को दुर्गाकुंड से गुरुधाम चौराहा, विजया माल, ब्राडवे होटल, मदनपुरा, गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार प्रतिमा पहुंचेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ माता की अगवानी करेंगे और इसके बाद विधिविधान से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन

पीएम ने दी थी देश को जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 नवंबर 2020 को मन की बात कार्यक्रम में देश के लोगों को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा में मिलने की जानकारी दी थी। कहा था कि हर एक भारतीय को यह जानकर गर्व होगा कि मां अन्नपूर्णा की सदियों पुरानी प्रतिमा कनाडा से भारत वापस लाई जा रही है। यह करीब 108 साल पहले वाराणसी के एक मंदिर से चोरी हुई थी। प्रधानमंत्री पिछले साल देव दीपावली पर काशी पहुंचे थे। यहां भी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा वापस काशी लाने की बात कही थी। इस वर्ष देव दीपावली के पहले ही मां की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा काशी विश्वनाथ धाम में होने जा रही है।
विज्ञापन

18वीं सदी की है प्रतिमा
बलुआ पत्थर से बनी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा 18वीं सदी की बताई जाती है। मां एक हाथ में खीर का कटोरा और दूसरे हाथ में चम्मच लिए हुए हैं। प्राचीन प्रतिमा कनाडा कैसे पहुंची, यह राज आज भी बरकरार है। लोगों का कहना है कि दुर्लभ और ऐतिहासिक सामग्रियों की तस्करी करने वालों ने प्रतिमा को कनाडा ले जाकर बेच दिया था। काशी के बुजुर्ग विद्वानों को भी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के गायब होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मूल की आर्टिस्ट की पड़ी थी नजर
मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ रेजिना स्थित मैकेंजी आर्ट गैलरी के कलेक्शन का हिस्सा थी। इस आर्ट गैलरी को 1936 में वकील नॉर्मन मैकेंजी की वसीयत के अनुसार बनवाया गया था। 2019 में विनिपेग में रहने वाली भारतीय मूल की आर्टिस्ट दिव्या मेहरा को मैकेंजी आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी लगाने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने वहां रखी प्राचीन मूर्तियों का अध्ययन करना शुरू किया तो उनकी नजर मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा पर पड़ी। जब उन्होंने रिकॉर्ड खंगाला तो पता लगा कि वर्ष 1913 में वाराणसी के गंगा किनारे स्थित एक मंदिर से ऐसी ही मूर्ति गायब हुई थी। जिसे मैकेंजी आर्ट गैलरी ने हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed