फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mother and two daughter dies due to touch in Electric current

करेंट की चपेट में आयी मां को बचाने दौड़ी दोनों बेटी, तीनों की मौत

Fri, 25 Aug 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 25 Aug 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
mother and two daughter dies due to touch in Electric current
करंट लगने से हुई मौत - फोटो : demo
बलिया जिले के चितबड़ागांव क्षेत्र के एक गांव के दलित बस्ती में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। विद्युत खंभे के सपोर्टिंग तार में करेंट आने से मां सहित दो बेटियां झुलस गई। इसमें मां और एक बेटी की तो तत्काल मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई।
विज्ञापन


घटना के विरोध में ग्रामीणों ने देर रात चितबड़ागांव मोड के पास सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि 108 नंबर एंबुलेंस को फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची। जिससे इनकी  मौत हुई। जाम की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम टीकाराम फुंडे मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर जान समाप्त कराया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मानपुर स्थित दलित बस्ती में राजेंद्र गोंड़ की पत्नी सुंदरी देवी (52)  गुरुवार शाम तीन बजे घर के बाहर स्थित बिजली खंभे के बगल में घूरा पर कूड़ा फेंकने गई। वह घूरा के पास पहुंची कि खंभे के सपोर्ट लगे तार में आ रहे करेंट की चपेट में आ कर गिर पड़ी और छटपटाने लगी, उसकी हालत देख कर उसकी बेटी रानी 20 वर्ष दौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मां को पकड़ते ही  वह भी करेंट की चपेट में आ गई। शोर सुनकर बड़ी बेटी शांति (26) भी मौके पर पहुंची और उसका भी वही हश्र हुआ। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों किसी तरह उन्हें वहां से हटाया। सुंदरी देवी और शांति की तो मौके पर ही मौत हो गई।

 

लोग रानी को निजी वाहन से चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोग देर शाम को सड़क पर उतर आए थे। चितबड़ागांव मोड के पास सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed