{"_id":"5c9b3bf0bdec2214666d7db9","slug":"mother-and-daughter-died-in-wall-collapse-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : काल बन कर गिरी कच्चे मकान की दीवार, मां-बेटी की दबने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : काल बन कर गिरी कच्चे मकान की दीवार, मां-बेटी की दबने से गई जान
Wed, 27 Mar 2019 02:31 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। कच्चे मकान की दीवार मां-बेटी के लिए काल बन गई। जिले के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्षेत्र के टोला देवतरा में छोटेलाल का परिवार रहता था। छोटेलाल के परिवार में उसकी पत्नी कलावती देवी(30) और दो वर्षीय बेटी थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह कलावती घर के बरामदे में बैठ कर अपनी बेटी को खाना खिला रही थी। तभी उसके कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। जिसके नीचे कलावती और उसकी मासूम बेटी दब गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को दीवार हटा कर निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, कलावती घायल हो गई थी। कलावती को इलाज के लिए कोन पीएचसी के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में कलावती ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन