{"_id":"6057a83b8ebc3ec4be1bdfae","slug":"more-than-the-print-rate-being-charged-from-the-passengers-at-the-bus-station-varanasi-news-vns5812075164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टेशन पर यात्रियों से वसूले जा रहे प्रिंट रेट से अधिक दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टेशन पर यात्रियों से वसूले जा रहे प्रिंट रेट से अधिक दाम
विज्ञापन
होली के मद्देनजर रोडवेज के कैंट बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है, इसका फायदा खाद्य स्टाल संचालक अधिक दाम लेकर उठा रहे हैं। पानी की बोतल 15 रुपये की बजाय 20 रुपये और आइसक्रीम पर प्रिंट रेट से अतिरिक्त पांच रुपये की वसूली हो रही है।
रविवार शाम बहराइच डिपो की जनरथ एसी बस से अयोध्या तक का सफर करने वाले अजय वीर सिंह ने दुकान नंबर तीन से एक आइसक्रीम खरीदी तो दुकानदार ने 20 रुपये की आइसक्रीम 25 रुपये में दी। जबकि आइसक्रीम पर 20 रुपये प्रिंट था। इसके साथ ही 15 रुपये कीमत की पानी की बोतल को 20 रुपये में दुकानदार ने बेचा। यात्री ने शिकायत की तो जवाब मिला कि ठंडा करने का पांच रुपये अलग से लिया जाता है। यही हाल अन्य खाद्य स्टालों पर का भी रहा। यात्री ने इसकी शिकायत आरएम एसके राय के व्हाट्सएप और रोडवेज के हेल्पलाइन नंबर व्हाट्सएप पर की है।
दुकानदार नहीं लगाते मास्क, सैनिटाइजर भी गायब
कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन रोडवेज बस स्टेशन पर नहीं हो रहा है। बस स्टेशन की लगभग सभी दुकानों पर सैनिटाइजर का कोई इंतजाम नहीं है। दुकानदार मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। बसों में भी यात्री बगैर मास्क के सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की लचर निगरानी
रोडवेज पर यात्री सुविधाओं के बाबत निगरानी की जिम्मेदारी वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को सौंपी गई है, इसके बावजूद यात्रियों से खाद्य सामग्रियों के अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। लचर पर्यवेक्षण के चलते खाद्य स्टाल संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
एआरएम से पूछताछ की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित वेंडर को नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं खाद्य सामग्रियों के भाव को लेकर गोपनीय जांच भी कराई जाएगी। -एसके राय, आरएम