फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   more than 50 thousand population is craving for power cut and water crisis in varanasi

Crisis: वाराणसी में बिजली-पानी को तरसी 50 हजार से ज्यादा की आबादी, परेशानी खत्म होने का नहीं ले रही नाम

Sat, 17 Jun 2023 10:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 10:41 AM IST
सार

वाराणसी में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। शुक्रवार को छह मुहल्लों की बिजली करीब 12 घंटे तक गुल रही। करीब 50 हजार लोग बिजली-पानी के लिए तरस गए।

विज्ञापन
more than 50 thousand population is craving for power cut and water crisis in varanasi
जला ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। शुक्रवार की सुबह भिखारीपुर तिराहे के पास अंडरग्राउंड केबल में खराबी आ गई। इस कारण छह मुहल्लों की बिजली करीब 12 घंटे तक गुल रही। करीब 50 हजार लोग बिजली-पानी के लिए तरस गए। गर्मी ने बेहाल कर दिया। उधर, शहर के दूसरे इलाकों में भी अघोषित बिजली कटौती की गई । लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और ट्रांसफार्मर जलने की समस्या जस की तस रही है।

विज्ञापन


भिखारीपुर तिराहे के पास लोक निर्माण विभाग का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे 33 हजार केवीए की इनकमिंग लाइन में खराबी आ गई। ककरमत्ता, रानीपुर, जानकी नगर, श्यामानगर, ज्योतिष नगर, संतगोपाल नगर में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को बिजली निगम की टीम पहुंची, लेकिन फाल्ट ढूंढने में आठ घंटे लग गए। फाल्ट लोकेटर की मदद से दोपहर ढाई बजे खराबी ढूंढी जा सकी, फिर खराबी दूर की गई। इसमें डेढ़ घंटे का समय लगा और अपराह्न बाद चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या भी गहराई

लोकल फाल्ट और उपकरण सेविंग के नाम पर कंचनपुर, चितईपुर, मंडुवाडीह, लहरतारा व मुढ़ैला आदि क्षेत्रों में कटौती की गई। भेलूपुर, सिगरा, लंका, मैदागिन, मदनपुरा में भी बिजली की आंख मिचौली जारी रही। ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या ने ज्यादा परेशान किया है।

तुलसीनगर के ट्रॉली ट्रांसफार्मर में लगी आग

तुलसी नगर ट्रांसफार्मर जलने से करीब पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। पहले ट्रांसफार्मर जला तो बिजली निगम ने ट्राली ट्रांसफार्मर लगवा दिया। इसके बावजूद राहत नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद ही ट्राली ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। निगम प्रबंधन के मुताबिक, ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर जले हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रांसफार्मर सुबह आठ बजे धू-धू करके जल गया। क्षेत्र के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में मामले की सूचना बिजली निगम के आला अधिकारियों को दी गई। बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को उतार कर ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। कुछ घंटे बाद ही दूसरा ट्रांसफार्मर भी जल गया। इस कारण दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

बिजली कटौती से परेशान लोगों का प्रदर्शन

बिजली कटौती से नाराज तमाम लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। बिजली उपकेंद्र का घेराव करके नारेबाजी भी की। मातापुरम काॅलोनी मडाव के लोगों का कहना था कि पिछले पांच दिनों से बिजली कटौती की जा रही है। केबल जलने, ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की परेशानी भी है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन उचित समाधान नहीं मिला। बिजली कटौती से पेयजल की समस्या गहराई है। मामले की सूचना पर एसडीओ सतीश कुमार, जेई सत्येंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचे और केबल बदलने का भरोसा दिलाकर प्रदर्शन खत्म कराया। 

गर्मी में एसी, कूलर व पंखों का ज्यादा उपयोग किया जाता है। बिजली की मांग बढ़ी है। ओवरलोडिंग की वजह से फाल्ट हो रहे हैं। टीम बनाकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। फाल्ट जल्द ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।- अनूप वर्मा मुख्य अभियंता वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed