फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 12 crore devotees came to Kashi Vishwanath temple in two years this month it is estimated to cross 1

Kashi Vishwanath: दो साल में बाबा के दरबार में आए 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु, इस माह 13 करोड़ पार का अनुमान

Sat, 09 Dec 2023 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Dec 2023 10:20 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को 13 दिसंबर 2023 को दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। बाबा का धाम हर वर्ष भक्तों के आमद का नया कीर्तिमान बना रहा है। प्रतिदिन बाबा के दरबार में लाखों भक्त दर्शन करने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
More than 12 crore devotees came to Kashi Vishwanath temple in two years this month it is estimated to cross 1
काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर बाबा भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी पुराधिपति के दरबार का प्रताप है कि यहां हर मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण है कि दो वर्ष में यहां 12.92 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाकर सुखी-स्वस्थ होने की कामना की। पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था। काशी के चौतरफा विकास, श्री काशी विश्नाथ धाम का विस्तार, वहां मिलने वाली सुविधा और सुगमता के चलते बाबा के भक्तों ने महादेव के दरबार में हाजिरी का कीर्तिमान बना दिया है। इसके बाद दिनोदिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। दो साल में काशी पुराधिपति के दरबार में रिकॉर्ड लगभग 12 करोड़ 92 लाख से अधिक लोगों ने शीश नवाया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समय-समय पर बाबा के दर्शन करते हैं और निरीक्षण के दौरान शिव भक्तों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन का निर्देश देते रहते हैं। 

विज्ञापन

13 दिसंबर को लोकार्पण के हो जाएंगे दो वर्ष 
श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को 13 दिसंबर 2023 को दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। बाबा का धाम हर वर्ष भक्तों के आमद का नया कीर्तिमान बना रहा है। प्रतिदिन बाबा के दरबार में लाखों भक्त दर्शन करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाबा के दरबार में सौ बार से अधिक हाजिरी लगा चुके हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 को हुआ था। तब से 6 दिसंबर 2023 तक 12 करोड़ 92 लाख 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। वहीं दिसंबर अंत तक यह संख्या 13 करोड़ पार करने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा का भी कुशल प्रबंधन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर कुशल प्रबंधन किया जा रहा है। गर्मी, ठंड और बरसात में तेज धूप से बचाने के लिए जर्मन हैंगर, पैर न जले इसके लिए मैट, कूलर, पीने का शुद्ध पानी, श्रावण मास में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क व्हील चेयर, सभी के लिए चिकित्सा आदि की व्यवस्था ने शिव भक्तों की मंदिर तक पहुंचने की राह आसान कर दी है।

विज्ञापन

श्रावण मास 2023 में एक करोड़ से अधिक भक्तों ने बाबा के दरबार में की समृद्धि की कामना
अधिमाह के कारण श्रावण इस बार दो मास का पड़ा था। इसमें जुलाई 2023 में 72 हजार 02 हजार 891 व अगस्त में 95 लाख 62 हजार 206 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। दो महीने में यह संख्या लगभग एक करोड़ 67 लाख 65 हजार 97 रही। वहीं श्रावण मास 2022 में काशी पुराधिपति के दर्शन करने वालों की संख्या 76 लाख 81 हजार 561 थी। 

लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
13 दिसंबर 2021 से दिसंबर 2021 तक 48,42,700 दर्शनार्थी
जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक 7,11, 47,000 दर्शनार्थी
जनवरी 2023 से 6 दिसंबर 2023 5, 32, 35,000 दर्शनार्थी
कुल 12करोड़ 92 लाख 24 हज़ार 700 दर्शनार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed