फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Moonrise timing Karva Chauth today, auspicious time is from 6:36 am to 08:26 pm

Moonrise timing: करवाचौथ आज, सुबह 6:36 से रात 08:26 बजे तक है शुभ मुहूर्त, जानिए- कब होंगे चांद के दीदार?

Wed, 01 Nov 2023 08:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 01 Nov 2023 08:54 AM IST
सार

ज्योतिषविद आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि मंगलवार की रात 11:02 बजे से अगले दिन बुधवार को रात 10:59 बजे तक रहेगी। करवा चौथ का व्रत उदया तिथि से मान्य होता है, इसलिए यह त्योहार बुधवार को ही मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Moonrise timing Karva Chauth today, auspicious time is from 6:36 am to 08:26 pm
Karwa Chauth 2023 Moon Rise Timing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवाचौथ बुधवार को मनाया जाएगा। करवाचौथ का शुभ मुहूर्त सुबह 6:36 से रात 08:26 बजे तक है। जबकि पूजा का मुहूर्त शाम 05:44 से रात 07:02 है। चंद्रमा रात 08:26 बजे निकलेगा।

विज्ञापन

ज्योतिषविद आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि मंगलवार की रात 11:02 बजे से अगले दिन बुधवार को रात 10:59 बजे तक रहेगी। करवा चौथ का व्रत उदया तिथि से मान्य होता है, इसलिए यह त्योहार बुधवार को ही मनाया जाएगा। यह व्रत सूर्योदय से शुरू होकर चांद निकलने तक ही रहता है। 

विज्ञापन

करवा चौथ पर पति के लिए व्रत की परंपरा
पौराणिक मान्यता के अनुसार पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत की परंपरा सतयुग से चली आ रही है। इसकी शुरुआत सावित्री के पतिव्रता धर्म से हुई। जब यम आए तो सावित्री ने अपने पति को ले जाने से रोक दिया और अपनी दृढ़ प्रतिज्ञा से पति को फिर से पा लिया। तब से पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत किये जाने लगा। दूसरी कहानी पांडवों की पत्नी द्रोपदी की है। वनवास काल में अर्जुन तपस्या करने नीलगिरि के पर्वत पर चले गए थे द्रोपदी ने अर्जुन की रक्षा के लिए भगवान् कृष्ण से मदद मांगी। उन्होंने द्रौपदी को वैसा ही उपवास रखने को कहा जैसा माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। द्रौपदी ने ऐसा ही किया और कुछ ही समय के बाद अर्जुन वापस सुरक्षित लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed