फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Moong seeds will be available at seed warehouses from next week

बीज गोदामों पर अगले सप्ताह से मिलेगा मूंग के बीज

Wed, 02 Feb 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Moong seeds will be available at seed warehouses from next week
वाराणसी। जायद की फसलों की बुआई के लिए किसानों को अगले सप्ताह से बीज गोदामों पर मूंग के बीज का किट निशुल्क मिलेगा। कृषि विभाग की ओर से आठ क्विंटल बीज सभी विकास खंडों के बीज गोदाम केंद्रों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं उड़द और कद्दू वर्गीय बीजों के लिए दो सप्ताह इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में करीब 265 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में मूंग की बुआई के लिए आठ क्विंटल मूंग का बीज प्राप्त हुआ है। इसे सभी बीज गोदाम पर पहुंचाया जा रहा है। अगले सप्ताह से किसानों को निशुल्क मूंग के बीज का वितरण शुरू होगा। उड़द के बीज शासन से प्राप्त नहीं हुआ है। 15 फरवरी के बाद वितरण की उम्मीद है। इसके अलावा किसानों को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) शाहंशापुर में बीज का वितरण किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक डॉ. तुषार कांति बेहेरा ने बताया कि बीते डेढ़ माह में 1500 अनुसूचित किसानों में किचन गार्डेनिंग के लिए करेला, भिंडी, लौकी, कोहड़ा के बीजों को वितरण किया जा चुका है। 30 क्विंटल मूंग के बीज का वितरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि कुछ चयनित किसानों को खीरे के बीज का वितरण किया जा रहा है जबकि ककड़ी, तरबूज सहित अन्य जायद के फसलों के बीज 15 फरवरी के बाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed