फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   monsoon update Local heating increased humidity in Varanasi weather forecast says chances of rain in coming days

मौसम का मिजाजः वाराणसी में लोकल हीटिंग ने बढ़ाई उमस, बन रहे बारिश के आसार

Sat, 07 Aug 2021 12:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Aug 2021 12:02 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक रहा, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। 

विज्ञापन
monsoon  update Local heating increased humidity in Varanasi weather forecast says chances of rain in coming days
शनिवार सुबह वाराणसी में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी से नमी न मिलने के कारण तीन दिन से बरसात नहीं हो रही है। वाराणसी और आसपास के जिलों में लोकल हीटिंग ने उमस भी बढ़ा दी है। बादलों की आवाजाही से हल्की-फुल्की बरसात की संभावना बन रही है। शुक्रवार देर शाम को हल्की बूंदाबांदी ने उमस को और बढ़ा दिया। हालांकि शनिवार सुबह आसमान पूरी तरह बादलों के कैद में रहा। बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे उमस से थोड़ी राहत मिली। नौ बजे के बाद बादल छंट गए और चटख धूप निकली ।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक रहा, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा।  मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में लोकल हीटिंग का असर होगा।
विज्ञापन


आने वाले सप्ताह में मौसम का रुख दोबारा बदलेगा और उमस के बाद बारिश भी होगी। शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रही और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। आद्रता अधिकतम 87 फीसदी और न्यूनतम 72 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed