फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Money Parshuram Jayanti in Baba Darbar

बाबा दरबार में मनी परशुराम जयंती

Wed, 04 May 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Money Parshuram Jayanti in Baba Darbar
परंपराओं के शहर बाबा विश्वनाथ की नगरी में मंगलवार को भगवान परशुराम भवपूर्ण रूप से मनाई गई। अष्ट धातु निर्मित प्राचीन परशुराम मूर्ति के साथ महंत के आवास से गर्भ गृह पहुंचे भक्तों ने पूजन अर्चन किया गया। देवाधिदेव महादेव की कृपा से भगवान परशुराम ने शस्त्र और शास्त्र की विद्या प्राप्त की थी।
विज्ञापन

परशुराम पूजन की यह परंपरा काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी के यद्महां काफी समय से पारंपरिक रूप से हो रही थी। कोरोना के कारण यह परंपरा बाधित हुई थी। भक्तों के हुजूम के साथ परशुराम जी की प्रतिमा बाबा के गर्भगृह में पूजन के साथ परंपरा का निर्वहन महंत ने किया। बताया कि भगवान परशुराम चारों युगों यानि सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग में लोक में विचरण कर रहे हैं। त्रेता युग में भगवान श्रीराम को धनुष भगवान परशुराम ने ही दिया था, जिससे भगवान राम ने राक्षसों का वध किया था। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र भी भगवान परशुराम ने ही दिया था। उनकी व्यापकता संसार के हर कोने में रही और युग में रही। वे अक्षय हैं, अनंत और प्रलय के बाद भी रहने वाले देवता है। गणपति से युद्ध में उन्होंने अपने अस्त्र का प्रयोग करके उनका एक दांत खंडित कर दिया था जिसके बाद भगवान गणेश का नाम एकदंत पड़ा। भगवान शिव ने उन्हें मृत्युलोक के कल्याणा के परशु प्रदान किया जिससे वे परशुराम कहलाए। ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम वर्तमान समय में तपस्या में लीन हैं। समय पर वे अपने भक्तों को दर्शन देते रहते है।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमांशु राज, अजय शर्मा, ऋ षि झिंगरन, महेश उपाध्याय, उमाशंकर,मुन्ना पाठक, दिनेश शंकर, यश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed