{"_id":"5e02042f8ebc3e87c11d7276","slug":"modi-shah-and-yogi-s-pride-lost-in-jharkhand-ramgovind-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखण्ड में हुई मोदी, शाह और योगी के अभिमान की हार: रामगोविन्द चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखण्ड में हुई मोदी, शाह और योगी के अभिमान की हार: रामगोविन्द चौधरी
Tue, 24 Dec 2019 05:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 24 Dec 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने झारखण्ड विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखण्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभिमान की हार तथा हिन्दुस्तान के संविधान व लोकतंत्र की जीत हुई है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के तीनों नेताओं को इस हार की जिम्मेदारी ग्रहण करनी चाहिए तथा संविधान व लोकतंत्र का गला घोटने की अपनी कोशिश के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। झारखण्ड की बहादुर जनता को सैल्यूट करते हुए नेता प्रतिपक्ष आगे कहा है कि देश को आर्थिक बदहाली के मोड़ पर पहुंचा चुके मोदी और शाह ने सोचा था कि वह नागरिकता कानून तथा नागरिकता रजिस्टर का भय पैदाकर झारखण्ड के मतदाताओं को मूर्ख बना लेंगे।
विज्ञापन
योगी ने सोचा था कि वह इस मतदान को धर्म के आधार पर विभाजित कर लेंगे। इसके लिए उन्होंने एक चुनावी सभा में एक समुदाय विशेष के उम्मीदवार का नाम लेकर कहा कि अमुक जीतेंगे तो राम मन्दिर कैसे बनेगा ? झारखण्ड की बहादुर जनता ने हिन्दुस्तान के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ रची जा रही भारतीय जनता पार्टी की साजिश को भांप लिया और अपना मत संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में कर दिया। इसके लिए वहां के बहादुर मतदाताओं को उन्होंने बार-बार सैल्यूट किया है।
विज्ञापन