फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modi's 'House of the movement of Vyapam' rose to heat

मोदी के ‘घर’ तक पहुंची व्यापमं के आंदोलन की आंच

Thu, 09 Jul 2015 02:17 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Modi's 'House of the movement of Vyapam' rose to heat

वाराणसी (ब्यूरो)। व्यापमं घोटाले में फंसी मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की बर्खास्ती की मांग को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया।

विज्ञापन

घोटाले के प्रकाश में आने के बाद लगातार हो रही मौतों के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अस्सी चौराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नाराज कांग्रेसजनों ने सीएम शिवराज और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। इस दौरान उनकी पुलिस से पुतला छीनने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने व्यापमं घोटाले को दबाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया है। इस घोटाले से जुड़े लोगों की लगातार हो रही मौतों से संदेह पैदा हो रहा है। आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए सरकार हत्याएं करा रही है। आगे भी यह सिलसिला जारी रह सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने सभी मौताें की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में सीताराम केशरी, ओमशंकर शुक्ला,  हरिश्चंद्र पांडेय, चंचल शर्मा, राघवेंद्र चौबे, गोविंद शर्मा, मयंक चौबे, धीरज शुक्ला, रोहित चौरसिया, हिफाजत आलम, रवि मिश्रा, रवि झा, राजेंद्र मिश्रा, धनंजय त्रिपाठी, राहुल सिंह, अफसर खां, किशन यादव, सुनील राय रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed