फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modi's high-minded reached Kashi Express

काशी पहुंची मोदी की महामना एक्सप्रेस

Thu, 21 Jan 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Thu, 21 Jan 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Modi's high-minded reached Kashi Express

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित महामना एक्सप्रेस ट्रेन की रैक बुधवार को कैंट स्टेशन पहुंच गई। इस ट्रेन को 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीरेका मैदान से रिमोट के जरिये हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे।

विज्ञापन

 इसके बाद यह ट्रेन 25 जनवरी से सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अपने निर्धारित समय  शाम 6:35 बजे बनारस से दिल्ली रवाना होगी। काशी पहुंची इस मॉडल ट्रेन की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित खूबसूरत बोगियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

किसी ने सेल्फी से इन पलों को यादगार बनाया तो किसी ने छूकर, निहारकर आरामदेह और सुविधाजनक सफर के अपने अहसास संजोए।
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मॉडल ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। ट्रेन का रैक भोपाल पुनर्निर्माण कोच फैक्ट्री में तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दिल्ली से यह रैक बुधवार दोपहर कैंट स्टेशन पर पहुंचा। इस गाड़ी का नंबर 22417 होगा। यह ट्रेन वाराणसी से शाम 6:35 बजे रवाना होगी और सुबह 8:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह दिल्ली से शाम 6:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:25 बजे बनारस पहुंचेगी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह गाड़ी बनारस से सुल्तानपुर, लखनऊ होते हुए मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 18 बोगी होगी। इसमें चार जनरल कोच, एक प्रथम और द्वितीय वातानुकूलित, नौ शयनयान कोच और एक पैंट्रीकार कोच लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed