फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   modi government devlopment gallery closed one day before

केंद्र सरकार के तीन वर्ष पर लगी प्रदर्शनी एक दिन पहले ही खत्म, सीडीओ ने मांगा जवाब

Sun, 28 May 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 28 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
modi government devlopment gallery closed one day before
विकास प्रदर्शनी के तंबू-कनात शनिवार दोपहर बाद से ही उखड़ने लगे थे - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में लगी विकास प्रदर्शनी के तंबू-कनात शनिवार दोपहर बाद से ही उखड़ने लगे थे फिर भी देर रात प्रशासन ने प्रदर्शनी की तारीख रविवार तक बढ़ा दी गई थी। प्रशासन को जानकारी हुई कि जिस प्रदर्शनी की तिथि बढ़ाई गई है वह एक दिन पहले ही उजड़ चुका है।
विज्ञापन


अब इस मामले में डीएम योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने स्टॉल लगाने वालों से स्पष्ट्रीकरण मांगा है।  
 केंद्र सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों एवं प्रदेश सरकार के दो माह के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों से जुड़े विकास कार्यों की झांकी प्रदर्शनी कटिंग में लगाई गई थी।
विज्ञापन


जनसामान्य की सुविधा के लिए 25 से 27 तक लगाई गई प्रदर्शनी एक दिन और बढ़ा दी गई थी। इस प्रदर्शनी को 28 को भी लगना था लेकिन स्टॉल उजड़ने के कारण प्रदर्शनी का लाभ आम जनता को नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वहां सिर्फ सूचना विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी ही दिखी। 
देर शाम सूचना विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इसके लिए प्रतिमा यादव सांस्कृतिक दल अंबेडकर नगर, हनुमत पाल एंड पार्टी, भोजपुरी लोकगीत पार्टी, स्वरांजलि बालकेंद्र लखनऊ, भैया लाल पाल एंड पार्टी, दीपक सिंह लोकगीत बिरहा और सीमा पटेल ढुलमुनिया-कजरी के लिए बुलाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed