Varanasi News: सीएम द्वारा गोद लिए CHC में आधुनिक लैब शुरू, ऑपरेशन से पहले जांच करा सकेंगे मरीज
शहरी और ग्रामीण इलाकों में अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। वाराणसी जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोद लिए गए सीएचसी हाथी में बुधवार से आधुनिक लैब की शुरुआत हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोद लिए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) हाथी में बुधवार से आधुनिक लैब की शुरुआत हो गई है। अब यहां हर छोटे-बड़े ऑपरेशन से पहले खून संबंधी जांच कराया जा सकेगा। इसके लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही इस सीएचसी में बुधवार को ऑपरेशन से दूसरा प्रसव हुआ, जिसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
शहरी और ग्रामीण इलाकों में अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि आधुनिक लैब में रक्त विकार जिसमें किसी भी प्रकार की चोट लगने के कारण खून का थक्का देरी से बनने, अनुवांशिक रक्त बीमारियों (पीटी, एपीटीटी व अन्य ) की जांच की जा सकेगी।
बुधवार को होने वाले ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ व डीआईओ डा. निकुंज कुमार वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली शर्मा, डॉ. सरोज, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.हंसराज, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. जितेश नारायण, डा. जयगोविंद चौहान की देखरेख में किया गया।
बिना टीकाकरण के आए मैसेज तो स्वास्थ्य विभाग को दें जानकारी
अगर आपके मोबाइल पर बिना टीकाकरण कराए मैसेज आता है तो इससे घबराने की जरुरत नहीं है। इस तरह की समस्या आने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना देकर उसे दुरूस्त कराया जा सकता है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एक स्थायी तरीका ईजात किया है, जिससे बिना प्रीकोशनरी डोज लगे आ रहे मैसेज की समस्या को शिकायत प्रबंधन इकाई के जरिये दूर किया जा सके और जल्द से जल्द लगाई प्रीकोशनरी डोज जा सके।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ निकुंज कुमार वर्मा ने बताया कि फोन नंबर (9415820479) पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कराया जा सकता है। इसके अलावा कोविन पोर्टल पर खुद ही इसको दूर कराया जा सकता है। ब्यूरो