फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Model Mamta Rai filed a case against four Allegation of tampering with ID and posting lewd posts

मॉडल ममता राय ने चार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा: आईडी में छेड़छाड़ और भद्दे पोस्ट करने का आरोप, तेजाब की भी धमकी

Tue, 13 Sep 2022 05:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 13 Sep 2022 05:41 PM IST
सार

वाराणसी की मॉडल व समाजसेवी ममता राय की तहरीर पर मंगलवार को भेलुपुर थाने में चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। ममता राय ने उनकी आईडी में छेड़छाड़ कर फोटो और मैसेज पोस्ट करके भद्दे- भद्दे कमेंट करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Model Mamta Rai filed a case against four Allegation of tampering with ID and posting lewd posts
ममता राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भेलुपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके के रघुनाथ नगर स्थित लवकुश अपार्टमेंट में रहने वाली मॉडल व समाजसेवी ममता राय ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ममता राय की तहरीर पर मंगलवार को भेलुपुर थाने में चार नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध आइपीसी की धारा 147, 354, 354 घ, 323, 452, 511, 506, 504, 501, 67 सूचना प्रद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

ममता राय का आरोप है कि सलारपुर सारनाथ निवासी विक्रांत सिंह, भेलुपुर निवासी शेर बहादुर सिंह, रामजन्म सिंह व शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने उनकी आईडी में छेड़छाड़ कर फोटो और मैसेज पोस्ट करके भद्दी भद्दी कमेंट करने लगे। सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर भद्दे भद्दे कमेंट करने लगे। आरोप है कि इस बीच 15 जुलाई को रामनगर लाल बहादुर अस्पताल के समीप सोशल मीडिया पर डालने के लिए रील बना रही थी। तभी आरोपी पहुंचकर छेड़खानी करते हुए अंगों को छूने लगे।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों के विरोध करने पर सभी वहां से भाग गए। 17 अगस्त को पुनः सब उनके महमूरगंज घर पर चढ़ आए। विरोध करने पर तेजाब से चेहरा खराब करने की धमकी दी। जिसकी शिकायत  भेलुपुर पुलिस से करने के बाद भी कारवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्टेट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed