फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mock drill will be held in the police line at 6 am, after which awareness will be created in villages, major intersections and ghats

Varanasi News: पुलिस लाइन में सुबह 6 बजे होगी मॉकड्रिल, इसके बाद गांवों, प्रमुख चौराहों और घाटों पर किया जाएगा जागरूक

Wed, 07 May 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mock drill will be held in the police line at 6 am, after which awareness will be created in villages, major intersections and ghats
वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मॉकड्रिल को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। डीएम ने कहा कि मॉकड्रिल बुधवार की सुबह छह बजे से पुलिस लाइन से शुरू होगी। इसके बाद शहर के प्रमुख चौराहे, घाट, बरेका, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और सभी ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में मॉक डि्रल कराई जाएगी। ये किसी भी युद्ध/हवाई हमले की स्थिति से जानमाल की सुरक्षा एवं बचाव को लेकर तैयारी का हिस्सा है। इसमें पांच हजार से अधिक लोगों की टीम और वाॅलेंटियर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

बैठक में बीएलडब्ल्यू, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सेना, एयरफोर्स, एनडीआरएफ, राजस्व, नगर निगम, नागरिक सुरक्षा, चिकित्सा, पुलिस, शिक्षा विभाग, अग्निशमन समेत अन्य विभागों के अफसर शामिल रहे। डीएम ने कहा कि युद्ध/हवाई हमला या किसी भी आपात स्थिति के दौरान नागरिकों के जानमाल की रक्षा और बचाव को लेकर बुधवार को विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने विभागों को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों एवं कॉलेज सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इसके लिए जागरूक करें। इस दौरान लोगों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए। डीएम ने डिस्ट्रिक्ट एमरजेंसी कमांड सेंटर समेत क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन करने के निर्देश दिए। डीएम कहा कि ऐसी स्थिति में बजने वाले सायरन और ब्लैक आउट के विषय में लोगों को बेहतर रूप से प्रशिक्षित किया जाए। अपर पुलिस कमिश्नर एस चनप्पा ने बताया कि पुलिस लाइन में बुधवार को सुबह 6 बजे मॉक ड्रिल होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed