{"_id":"5f5b957b8ebc3e446a317836","slug":"mobile-snatcher-death-in-ghazipur-during-to-fall-into-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: मोबाइल छीनकर भाग रहे उचक्के की मौत, दूसरा घायल, तीसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: मोबाइल छीनकर भाग रहे उचक्के की मौत, दूसरा घायल, तीसरा फरार
Sat, 12 Sep 2020 12:43 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक का मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे तीन उचक्कों की बाइक सड़क किनारे पानी भरे आठ फीट गड्ढे में पलट गई। इसके चलते एक उचक्के की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया और तीसरा भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उचक्के का चालान कर दिया। भागे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गांव निवासी आलोक राजभर मोबाइल फोन से बात करते हुए पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार तीन उचक्के पहुंचे और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे। इस पर आलोक ने शोर मचाया। उधर, तेज रफ्तार से भागने के दौरान उचक्कों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे आठ फीट के गड्ढे में पलट गई। इस घटना में दो उचक्के घायल हो गए, जबकि तीसरा भाग गया। आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल दोनों उचक्कों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। मृत उचक्के की पहचान नोनहरा थाना क्षेत्र के बारिखपुर गांव निवासी राजा राम (20) के रूप में हुई। पूछताछ में घायल उचक्के ने अपना नाम विमल किशोर और फरार आरोपी का नाम झकड़ी बताया। पुलिस ने आलोक राजभर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उचक्के का चालान कर दिया। बरामद बाइक की भी छानबीन की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि उचक्के का चालान करने के साथ एक अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन