फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC Election: Last Day of Nomination Today, 12 Contenders Nominated

एमएलसी चुनाव: आज नामांकन का आखिरी दिन, 12 दावेदारों ने किया नामांकन

Wed, 11 Nov 2020 11:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 11 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
MLC Election: Last Day of Nomination Today, 12 Contenders Nominated
राजनेता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

वाराणसी के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सात और शिक्षक निर्वाचन के लिए पांच दावेदारों ने नामांकन किया है।

विज्ञापन


कमिश्नरी सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग संग चल रही नामांकन प्रक्रिया में बुधवार को स्नातक निर्वाचन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अरविंद कुमार, संतोष पांडेय, शशिकला मौर्य, गणेश गिरी, अरविंद कुमार सिंह, करुणाकांत मौर्य, विनय कुमार त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन में निर्दलीय में रमेश सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, चेतनारायण सिंह, फरीद अंसारी, डा. कृष्ण मोहन यादव ने नामांकन दाखिल किया है। एमएलसी की दोनों सीटों पर आठ जिलोें के करीब दो लाख स्नातक और 22 हजार शिक्षक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। बृहस्पतिवार को नामांकन का अंतिम दिन है और 13 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 17 नवंबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed