{"_id":"625507235539b053771b31c5","slug":"mlc-chunav-result-counting-begins-on-eight-tables-in-varanasi-the-result-will-come-by-this-evening","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MLC Chunav Result: वाराणसी में आठ टेबलों पर मतगणना शुरू, आज आएगा एमएलसी चुनाव का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLC Chunav Result: वाराणसी में आठ टेबलों पर मतगणना शुरू, आज आएगा एमएलसी चुनाव का परिणाम
Tue, 12 Apr 2022 10:29 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
पहड़िया मंडी में मतगणना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 का परिणाम आज शाम पांच बजे तक आएगा। सुबह आठ बजे से चार चक्रों में मतों की गणना शुरू हो गई। स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वाराणसी सीट के लिए मतदान हुआ था। तीन जिलों के 26 बूथों पर कुल 98.52 फीसद मतदान हुआ था, जिसमें सर्वाधिक चंदौली जनपद में मतदान हुआ था।
विज्ञापन
काउंटिंग मंगलवार सुबह 8 बजे से 8 टेबलों पर हो रही है। वाराणसी में तीन प्रत्याशी हैं, इसलिए चार चरणों में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि पूर्व की तरह ही विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
वाराणसी में प्रथम चक्र की गणना का परिणाम
उमेश यादव - 171 मत
डॉ. सुदामा पटेल - 103 मत
अन्न पूर्णा सिंह - 2058 मत
निरस्त मतपत्र - 68 मत
कुल - 2400 मत
तीनों प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में भाजपा के डा. सुदामा पटेल, सपा से उमेश कुमार और निर्दलीय पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में हैं। नामांकन के बाद से ही तीनों प्रत्याशी लगातार जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। मंगलवार की शाम तक तीनों प्रत्याशी के भाग्य पर फैसला हो जाएगा।