{"_id":"61f42e8271e87f5b6a32246e","slug":"mla-raja-bhaiya-worship-in-sankat-mochan-temple-varanasi-said-there-is-a-change-in-old-and-present-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: राजा भैया ने संकटमोचन दरबार में लगाई हाजिरी, बोले- पुरानी और वर्तमान काशी में दिख रहा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: राजा भैया ने संकटमोचन दरबार में लगाई हाजिरी, बोले- पुरानी और वर्तमान काशी में दिख रहा बदलाव
Fri, 28 Jan 2022 11:27 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:27 PM IST
सार
कुंडा के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को संकट मोचन दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
संकटमोचन दरबार के बाहर राजा भैया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंडा के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को वाराणसी स्थित संकटमोचन दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन के बाद बातचीत के दौरान काशी में हुए बदलाव की तारीफ की, लेकिन राजनीति सवालों से दूरी बनाए रखी। शुक्रवार को रघुराज प्रताप सिंह संकटमोचन हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। कहा कि बनारस में दर्शन-पूजन करने आया हूं।
विज्ञापन
पुरानी काशी और वर्तमान काशी के सवाल पर कहा कि बहुत बदलाव नजर आ रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के अलावा सड़कों का चौड़ीकरण और फ्लाई ओवर का निर्माण भी हुआ है। बताया कि उनकी पार्टी के 21 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। वहीं, अन्य किसी पार्टी से मिलने या समर्थन पर उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन