फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mitthu will go to Dudhwa Park on June 15 by special vehicle

विशेष वाहन से 15 जून को दुधवा पार्क जाएगा मिठ्ठू

Tue, 08 Jun 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mitthu will go to Dudhwa Park on June 15 by special vehicle
दो साल से एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में रामनगर के वन विभाग कार्यालय में जंजीरों में जकड़ा मिठ्ठू (हाथी) 15 जून को लकड़ी के फर्श वाले विशेष वाहन से 15 घंटों के सफर पर लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क के लिए रवाना होगा। इसके लिए काशी वन्य जीव प्रभाग की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बस हाथी के मालिक अशोक तिवारी के स्वस्थ होने का इंतजार है, जो पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्यजीव प्रभाग दिनेश सिंह ने बताया कि हाथी को दुधवा नेशनल पार्क ले जाने के लिए मथुरा के एक निजी संस्थान के सहयोग से भेजने की पूरी तैयारी कर ली गई। हाथी की स्वास्थ्य की जांच के लिए पशु चिकित्सक को नामित कर दिया गया है। किसी साधारण ट्रक पर हाथी को ले जाना आसान नहीं है। इसके लिए हाथी की देखभाल करने वाली संस्था ने हाथियों के स्थानांतरण के लिए एक खास वाहन बनाया है। जिसके अंदर खाने पीने की व्यवस्था का साधन, अंदर से लकड़ी के फ्लोर और बाहर से लोहे की परत, हाइड्रोलिक प्रणाली पर नियंत्रित होने वाली तमाम सुविधाएं हैं। ताकि 15 घंटों के सफर में हाथी कोई उत्पात न मचा सके। पिछले माह पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश को जंजीर में बंधे हाथी की खबर किसी ने ट्वीट की थी तो उसके बाद से ही हाथी को रिहा कराने और उसे दुधवा पार्क भिजवाने के लिए उन्होंने पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed