{"_id":"62e52c824240e326f7092e52","slug":"mithun-chakraborty-was-seen-shooting-on-waves-of-ganga-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mithun Chakraborty: गंगा की लहरों पर शूटिंग करते नजर आए मिथुन चक्रवर्ती, फैंस की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mithun Chakraborty: गंगा की लहरों पर शूटिंग करते नजर आए मिथुन चक्रवर्ती, फैंस की उमड़ी भीड़
Sat, 30 Jul 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 30 Jul 2022 06:35 PM IST
सार
पारंपरिक बंगाली परिधान में मिथुन चक्रवर्ती गंगा नदी में नाव पर शूटिंग करते हुए नजर आए। गंगा घाट पर भी मिथुन के कई सीन फिल्माए गए।
विज्ञापन
बांग्ला फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस पहुंचे मिथुन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को बनारस पहुंचे। गंगा किनारे उनके चाहने वालों ने जब मिथुन को देखा तो वह खुश हो गए। उन्होंने अपने समर्थकों को निराश नहीं किया। उनके चाहने वालों ने उनके साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाई। वह बांग्ला फिल्मों की शूटिंग के लिए बनारस पहुंचे हैं। गंगा घाट के किनारे कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह पारंपरिक बंगाली परिधान में मिथुन चक्रवर्ती गंगा नदी में नाव पर शूटिंग करते हुए नजर आए। गंगा घाट पर भी मिथुन के कई सीन फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान पर सफेद कुर्ता पायजामा में बढ़ी हुई दाढ़ी और बालों के साथ मिथुन का नया लुक लोगों को देखने को मिला।
विज्ञापन
गंगा की लहरों पर एक नाव में मिथुन, निर्देशक और मल्लाह सवार थे तो दूसरी नौका पर शूटिंग टीम थी। इस दौरान अस्सी घाट पर शूटिंग को देखने के लिए मिथुन दा के काफी समर्थक पहुंचे।
विज्ञापन