फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mission up 2022 BJP began cultivating old workers of party made members in the commission focus on social engineering

मिशन 2022: पुराने कार्यकर्ताओं को साधने में जुटी भाजपा, आयोग में बनाए गए सदस्य, सोशल इंजीनियरिंग पर फोकस

Fri, 18 Jun 2021 01:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 01:24 AM IST
सार

मिशन 2022 के लिए भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं के जरिए सोशल इंजीनियरिंग के गणित को ठीक करने में जुट गई है। आयोग में पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह देकर पार्टी की ओर से संदेश देने की कोशिश की जा रही है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग में वाराणसी के कमलेश पासी और मनोज सोनकर को जगह मिली है। 

विज्ञापन
mission up 2022 BJP began cultivating old workers of party made members  in the commission  focus on social engineering
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा पुराने कार्यकर्ताओं को साधने में जुट गई है। आयोग में पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह देकर पार्टी की ओर से संदेश देने की कोशिश की जा रही है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग में वाराणसी के कमलेश पासी और मनोज सोनकर को जगह मिली है। उधर, बृहस्पतिवार को घोषित पिछड़ा वर्ग आयोग में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष डा. नरेंद्र पटेल को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से घोषित आयोग में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग में सदस्य बने कमलेश पासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक रह चुके हैं और पासी लंबे समय से पार्टी में किनारे किए गए थे। वर्ष 1982 में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रहने के बाद वर्ष 1988 से 91 तक प्रचारक रहे।
विज्ञापन


वर्ष 1993 से 1998 तक सह विभाग संगठन मंत्री का दायित्व निभाया था। इससे पहले वर्ष 1991 में कमलेश पासी को भदोही विधानसभा का टिकट दिया गया था, मगर नामांकन से ठीक पहले बदलाव करके उनकी जगह पंकज पूर्णमासी को प्रत्याशी बना दिया गया था। इसके बाद मछली शहर लोकसभा सीट से दावेदारी कर रहे कमलेश पासी को उस वक्त भी तरजीह नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपना दल का भी रखा गया ख्याल

चुनाव से ठीक पहले जमीनी कार्यकर्ताओं के जरिए पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के गणित को ठीक करने में जुटी है। इसी आयोग में सदस्य बने मनोज सोनकर वर्ष 2013 में जिला उपाध्यक्ष रहे और इसके ठीक बाद वे एससीएसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बना दिए गए थे। वर्ष 2016 तक जिलाध्यक्ष रहने के बाद उन्हें वर्ष 2018 में क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था।

पिछड़ा वर्ग आयोग में भाजपा की सहयोगी अपना दल एस का पूरा ख्याल रखा गया है। वाराणसी के अपना दल के जिलाध्यक्ष डा. नरेंद्र पटेल को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा प्रयागराज अपना दल के जवाहर पटेल को जगह दी गई है, हालांकि इस आयोग में वाराणसी के किसी भाजपा कार्यकर्ता को नहीं शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed