{"_id":"5abd10404f1c1b95618b4581","slug":"mission-clean-india-cm-yogi-gives-order-for-suspend-former-dpro","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन में खराब प्रदर्शन पर CM योगी सख्त, पूर्व DPRO को सस्पेंड करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन में खराब प्रदर्शन पर CM योगी सख्त, पूर्व DPRO को सस्पेंड करने का निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 29 Mar 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ भारत मिशन में आजमगढ़ की खराब स्थिति पर मंडल मुख्यालय से अटैच पूर्व डीपीआरओ जितेंद्र नाथ मिश्र को निलंबित करने का निर्देश दिया। बुधवार शाम को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान सीएम इतने नाराज हुए कि उन्होंने डीपीआरओ की उम्र 50 से पार होने पर उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे देने को कहा।
बुधवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। इसमें कमिश्नर एसवीएस रंगाराव, आजमगढ़ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, सीडीओ अभिषेक सिंह, प्रभारी डीपीआरओ साहित्य निकस सिंह भी मौजूद रहे।
योजना में खराब स्थिति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए पूछताछ की तो इसके लिए पूर्व डीपीआरओ की शिथिलता को जिम्मेदार बताया गया। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के बारे में पूछा तो बताया गया कि उन्हें मंडल मुख्यालय से अटैच कर जांच कराई जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री बिगड़ गए।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चंचल तिवारी को पूर्व डीपीआरओ जितेंद्र नाथ मिश्रा को निलंबित करने का निर्देश दिया, साथ ही उम्र 50 से अधिक हो तो स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने को कहा। इसके अलावा खराब प्रगति पर अन्य अधिकारियों को भी फटकार लगाई।
सीएम ने लक्ष्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम की समीक्षा का असर रहा कि अधिकारी दो दिन पहले से ही योजना को लेकर रणनीति बनाने में जुटे थे। गुरुवार को भी कलक्ट्रेट स्थित डीएम के कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ ही सभी बीडीओ की बैठक हुई।
सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग मुख्यमंत्री ने पूर्व डीपीआरओ को निलंबित करने का निर्देश दिया है। अभी आदेश नहीं आया है। विभागीय कार्यों में शिथिलिता में डीपीआरओ पहले ही अटैच हो चुके हैं। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही हैं।