Mission Admission: BHU में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी, यहां देखें विभिन्न विषयों के कट ऑफ
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक में दाखिले की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। गुरुवार शाम विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक में दाखिले की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गुरुवार को मेरिट सूची जारी कर दी गई है। अब अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से शुरू होने वाली काउंसिलिंग का इंतजार है।
विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए एनटीए की ओर से प्रवेश परीक्षा कराने और परिणाम जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थी विषयवार मेरिट सूची जारी होने का इंतजार कर रहे थे। एनटीए की ओर से छात्रों के प्रवेश परीक्षा में मिलने वाले नंबर को भेजने के बाद स्थानीय स्तर पर विश्वविद्यालय में मेरिट सूची तैयार कराई जा रही थी।
परीक्षा नियंता प्रो.एसके उपाध्याय ने बताया कि पहली मेरिट सूची में सामाजिक विज्ञान संकाय, कला, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में प्रवेश का कट ऑफ जारी किया गया है। बाकी पाठयक्रमों में प्रवेश की सूची जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
बीएचयू में दाखिले के लिए आए सात लाख से अधिक आवेदन
बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर समेत अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस बार सात लाख से अधिक आवेदन आए हैं। परीक्षा नियंता प्रो.एसके उपाध्याय ने बताया कि जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार इस बार सात लाख से अधिक आवेदन आए जो कि पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है। 2020 में जहां पांच लाख से अधिक आवेदन आए, वहीं 2021 में संख्या बढ़कर छह लाख से अधिक पहुंच गई थी।