Mission 2024: समरसता अभियान चला रही रालोद, वाराणसी में जयंत चौधरी बोले- जनता के मुद्दे उठाए जाएंगे
राष्ट्रीय लोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बाबतपुर स्थित एक होटल में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। अपने संबोधन में जयंत चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समरसता अभियान चला रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समरसता अभियान चला रहे हैं। विधानसभा चुनाव में हमारे पक्ष में रिजल्ट नहीं आया, लेकिन हमारे पास भी जनप्रतिनिधि हैं वह मजबूती से मुद्दे को उठा रहे हैं। अभियान के तहत हम गांव-गांव में पहुंचेंगे। खुद जा कर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता के मुद्दे उठाएंगे।
वह मंगलवार को बाबतपुर स्थित एक होटल में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। रालोद अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता अब जमीन पर बढ़ेगी। बताया कि पटना में विपक्ष की एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। यह देखना होगा कि इस बैठक में विपक्षी एकता के लिए क्या रूप रेखा तय होती है।
इसके बाद जयंत सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर के घर आयोजित बहू भोज में शामिल हुए। इससे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: ओपी राजभर की क्या फिर NDA में होगी वापसी? बेटे की शादी की बधाई देने घर पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी
जयंत चौधरी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा
वाराणसी में जयंत चौधरी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। इन दोनों समस्यायों के खिलाफ सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। प्रदेश सरकार की नीतियों से आम लोग हताश हो गए हैं। वह फतेहपुर (कटौना) में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के घर आयोजित बहू भोज में आए थे।