{"_id":"652c26146eeabcfca90106d6","slug":"mission-2024-bjp-will-get-every-voter-name-added-to-list-door-to-door-knock-campaign-will-start-from-29th-2023-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mission 2024: हर मतदाता का नाम सूची में जुड़वाएगी भाजपा, 29 से शुरू होगा घर-घर दस्तक अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission 2024: हर मतदाता का नाम सूची में जुड़वाएगी भाजपा, 29 से शुरू होगा घर-घर दस्तक अभियान
Mon, 16 Oct 2023 06:19 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 16 Oct 2023 06:19 AM IST
सार
29 अक्तूबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि घर-घर सम्पर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेंगे।
विज्ञापन
voter list
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रत्येक मतदाता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगे। वोटर चेतना महाअभियान के जरिये भाजपा कार्यकर्ता युवाओं और प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने में सहयोग करेंगे। साथ ही दिवंगत मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची से बाहर कराएंगे। इसके लिए काशी क्षेत्र में 29 अक्तूबर से अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि 16 व 17 अक्तूबर को जिलास्तर पर कार्यशाला होगी। इसके बाद 18 व 19 अक्टूबर को मंडल कार्यशालाओं के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 27 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
29 अक्तूबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि घर-घर सम्पर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेंगे। 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक तथा 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक घर-घर सम्पर्क का विशेष अभियान चलाकर पार्टी एक-एक मतदाता से संपर्क करेगी।
विज्ञापन