फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission 2024 BJP government will implement uniform civil Code in india bhupendra singh chaudhary

Mission 2024: देश में समान नागरिक कानून लागू करेगी भाजपा सरकार, वाराणसी में BJP प्रदेश अध्यक्ष का बयान

Wed, 14 Jun 2023 02:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Jun 2023 02:21 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार देश में समान नगारिक कानून लागू करेगी। इस दिशा में काम चल रहा है। 

विज्ञापन
Mission 2024 BJP government will implement uniform civil Code in india bhupendra singh chaudhary
रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बोलते भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार देश में समान नगारिक कानून लागू करेगी। इस दिशा में काम चल रहा है। पार्टी ने घोषणा पत्र में जब भी कोई वादा किया तो उसे पूरा जरूर किया है। शरणार्थियों को नागरिकता देने और घुसपैठियों को बाहर करने का काम भी होगा।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1987 के घोषणा पत्र में देश को परमाणु शक्ति संपन्न और 1988 में अयोध्या में राम जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर का वादा पार्टी ने पूरा किया। जम्मू कश्मीर से अनुच्छे 370 व 35ए खत्म हो चुका है। 2023 में ही भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन

सक्रियता और सजगता का मंत्र

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने नौ वर्षों में गरीबों का कल्याण किया है। विकास, रोजगार, महिला सशक्तीकरण की राह पर आगे बढ़ी है। इसे जनजन तक पहुंचाना है। उन्होंने जनता से संवाद में सक्रियता और सजगता का मंत्र दिया और भाजपा की रीति, नीति के साथ संकल्पों को दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ओपी राजभर की क्या फिर NDA में होगी वापसी? बेटे की शादी की बधाई देने घर पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का महासंपर्क अभियान चल रहा है। इसके जरिये जन-जन तक पहुंचना है। सरकार की उपलब्धियां गिनाकर समर्थन मांगना है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की मदद विदेशी ताकतें भी कर रही हैं। जिन्हें मदद मिल रही है, उनके विचार भी विदेशी हैं। इसलिए सतर्क रहना है।

अगर भाजपा को किसी राज्य में थोड़ा नुकसान हो तो उसकी भरपाई यूपी से करनी है। यूपी भाजपा के कार्यकर्ता सशक्त भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन काल में बिना भेदभाव न्याय मिल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सुरेंद्र नारायण सिंह, नवरतन राठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पीएम मोदी ने राष्ट्रहित को रखा सर्वोपरि

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरी दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध में हमारे ऊपर दबाव था कि हम रूस के साथ अपनी मित्रता समाप्त कर उनसे व्यापार खत्म करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पीएम मोदी ने किसी की नहीं सुनी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए रूस से तेल आयात सहित अन्य व्यापार को जारी रखा।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी 20 जून को जनसभा

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर एक माह तक चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान में 20 जून को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनसभा को संबोधित करेंगी। जगतपुर डिग्री कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा में आठों विधानसभा के सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जनसभा में आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed