फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission 2024 Big blow to Samajwadi party in Varanasi Shalini Yadav joins BJP

Mission 2024: वाराणसी में सपा को बड़ा झटका, शालिनी यादव भाजपा में शामिल, पीएम मोदी के खिलाफ लड़ी थीं चुनाव

Mon, 24 Jul 2023 04:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jul 2023 04:10 PM IST
सार

कांग्रेस के टिकट पर 2017 में मेयर चुनाव और 2019 में सपा के टिकट से लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने वाली शालिनी यादव ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। शालिनी दिग्गज कांग्रेसी नेता व केंद्रीय मंत्री रहे श्याम लाल यादव की पुत्र वधु हैं। 

विज्ञापन
Mission 2024 Big blow to Samajwadi party in Varanasi Shalini Yadav joins BJP
शालिनी यादव (हरी साड़ी में) भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी को वाराणसी में बड़ा झटका लगा है। 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली शालिनी यादव ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने सोमवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


दिग्गज कांग्रेसी नेता व केंद्रीय मंत्री रहे श्याम लाल यादव की पुत्र वधु शालिनी यादव 2019 में कांग्रेस से सपा में शामिल हुई थीं। शालिनी 2017 में वाराणसी से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी के तौर पर उन्हें 113345 वोट मिले थे। वह दूसरे नंबर पर रही थीं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में सपा गठबंधन ने शालिनी यादव को वाराणसी सीट से पीएम मोदी के खिलाफ उतारा था। वो करीब दो लाख मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। शालिनी के अलावा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बीजेपी में शामिल हुए सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी, कुछ और पूर्व विधायक भी हुए भाजपाई

ससुर से विरासत में मिली राजनीति

शालिनी यादव पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें राजनीति अपने ससुर कांग्रेस नेता व केंद्रीय मंत्री रहे श्याम लाल यादव से मिली है। गाजीपुर की रहने वाली शालिनी यादव की शादी श्यामलाल यादव के छोटे सुपुत्र अरुण से हुई है। बीएचयू से बीए ऑनर्स करने बाद शालिनी ने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed