फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission 2022 BJP management committee start work in ground in Kashi region for up election 2022

मिशन 2022: काशी क्षेत्र में जमीन पर उतरी भाजपा की प्रबंधन समिति, सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Thu, 30 Sep 2021 03:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Sep 2021 03:42 PM IST
सार

बूथ प्रबंधन कार्य प्रमुख की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, मतदाता सूची की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, कार्यक्रम एवं अभियान की जिम्मेदारी महामंत्री सुशील त्रिपाठी को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
Mission 2022 BJP management committee start work in ground in Kashi region for up election 2022
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति गठित कर उसे मैदान में उतार दिया है। टीम के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहनिया स्थित कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की।

विज्ञापन


इसमें बूथ प्रबंधन कार्य प्रमुख की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, मतदाता सूची की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, कार्यक्रम एवं अभियान की जिम्मेदारी महामंत्री सुशील त्रिपाठी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा को मोर्चा अभियान का प्रमुख, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता को सामाजिक टोली संपर्क प्रमुख, सरोज कुशवाहा को सदस्यता अभियान प्रमुख, सभा-रैली-बैठक-प्रवास प्रमुख क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल को बनाया गया है। निर्मला पासवान व बबिता तिवारी को लाभार्थी संपर्क प्रमुख (महिला), रमेश जायसवाल को लाभार्थी संपर्क प्रमुख (पुरुष), अमरनाथ यादव को सरकारी योजना एवं अभियान समन्वय प्रमुख और सुदामा पटेल को प्रचार प्रसार प्रमुख की जिम्मेदारी सौपी गयी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed