फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Missing married woman body found in ballia Love marriage happened 15 days ago filed case for missing

लापता विवाहिता की मिली लाश: 15 दिन पहले ही हुई थी लव मैरिज, ससुर ने दर्ज कराया था केस; फंदे पर लटका हुआ था शव

Thu, 04 Jul 2024 06:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 06:26 PM IST
सार

Varanasi News: नवविवाहिता की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर मायका और ससुराल पक्ष भी पहुंच गया। दोनों लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी।

विज्ञापन
Missing married woman body found in ballia Love marriage happened 15 days ago filed case for missing
घटना की जानकारी देते सीओ बांसडीह प्रभात कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के अतरडरिया गांव स्थित एक बगीचे में चार दिन से लापता नवविवाहिता का शव गुरुवार को पेड़ से लटका मिला। से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतका के माता-पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। अभी एक सप्ताह पहले प्रेम विवाद हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सहतावार थाना क्षेत्र के अतरडरिया गांव निवासी सपना चौहान (20) पत्नी अमित चौहान का शव गांव के ही परशुराम, हरिशंकर आदि के बगीचे में गुरुवार की सुबह पेड़ से लटकता मिला। इसकी सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सहतवार विकास पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थोड़ी देर में फोरेंसिक टीम भी पहुंची और माके पर साक्ष्य जुटाए।

एक पखवारे पहले हुई थी शादी
सपना और उसी गांव के अमित के बीच प्रेम-संबंध था। गत 18 जून को पचरूखा देवी मंदिर में सपना तथा अमित चौहान की शादी हुई थी। वर एवं वधू पक्ष के लोग उपस्थित थे। स्टाम्प पर लिखकर भी शादी हुई थी। शादी के बाद सपना अमित के घर चली गई।

इस बीच अमित के पिता प्रेमचंद चौहान ने एक जुलाई को सहतवार थाने में बहू सपना के गायब होने की सूचना दी थी। बताया था कि 30 जून को सपना घर से गायब हो गई है। पुलिस गुमशुदगी पंजीकृत कर सपना को ढूंढने के प्रयास में जुटी थी। गुरुवार के दिन सपना का पेड़ पर लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया।

बोले अधिकारी
मामले की जांच की जा रही है। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - प्रभात कुमार, सीओ बांसडीह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed