फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   missing aircraft an 32 suraj mother wrote letter to pm modi dead body send to home

विमान हादसा : सूरज की मां ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी- बेटे का शव जल्दी से घर भेजने की लगाई गुहार

Wed, 19 Jun 2019 07:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 Jun 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
missing aircraft an 32 suraj mother wrote letter to pm modi dead body send to home
सूरज, बीवी शालू और पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

असम के जोरहट एयरबेस से तीन जून को उड़ान भरने के बाद 13 लोगों के साथ गायब एएन-32 विमान में सवार शोभा छपरा निवासी सूरज कुमार सिंह की मां ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने बेटे सूरज का शव तत्काल घर भेजे जाने के लिए उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


सूरज की मां ने लिखा है कि पिछले 17 दिनों से शहीद सूरज कुमार सिंह के घर भोजन नहीं बन पा रहा है, पूरा परिवार सूरज के शव के आने का इंतजार कर रहा है। रोज एयरफोर्स के अधिकारी शव भेजने के नाम पर आजकल कर रहे हैं, इससे पूरा परिवार मर्माहत है।
विज्ञापन


पूनम देवी ने आरोप लगाया है कि अभी तक जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि मदद तो दूर, संवेदना व्यक्त करने भी नहीं पहुंचा है। वहीं एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों का भी व्यवहार उनके प्रति उचित नहीं है। प्रधानमंत्री जी मेरे बेटे का शव तत्काल मेरे घर भेजवाने के लिए वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सूरज जब गांव आते थे तो गांव के युवाओं को डिफेंस में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे। इस बार भी उन्होंने बताया था कि अगस्त में आएंगे तो युवाओं को तैयारी कराएंगे।

पिता ने कहा कि सूरज, अपने दोनों छोटे भाई विक्रांत और प्रिंस को भी डिफेंस में जाने के लिए कहते थे। सूरज कहते थे कि देश की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed