फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreants ran away after looting chain from businessman in Varanasi police start investigation

दिनदहाड़े वारदात: वाराणसी में कारोबारी की चेन लूटकर भागे बदमाश, राज्यसभा सांसद के घर के पास हुई घटना

Sat, 24 Sep 2022 06:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Sep 2022 06:26 PM IST
सार

वाराणसी की अशोकपुरम कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश एक कारोबारी की सोने की चेन छीन कर भाग निकले। पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद है।

विज्ञापन
miscreants ran away after looting chain from businessman in Varanasi police start investigation
सीसी कैमरे की फुटेज में सफेद टीशर्ट में खड़ा बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के रमना स्थित अशोकपुरम कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल युवक की चेन लूट लिया। घर के पास ही वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी कॉलोनी में भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का आवास है। लंका पुलिस सीसी कैमरे के सहारे बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


चंदौली के खुटिया गांव निवासी सौरभ सिंह कारोबारी हैं। लंका थाना अंतर्गत रमना के अशोकपुरम कालोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। सुबह सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, घर के गेट के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से पल्सर बाइक से आए दो युवकों ने आवाज लगाई तो सौरभ रूक गए। दोनों युवकों ने सौरभ को भरमाकर एक व्यक्ति का पता पूछा।

विज्ञापन

पीछा करने पर बदमाशों ने लहराया असलहा

सौरभ अनभिज्ञता जताते हुए गेट के अंदर जाने लगे। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर सौरभ के गले से चेन छीन लिया। कुछ दूर तक सौरभ ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने असलहा तान दिया। असलहा देख सहमे सौरभ सहम गए और रूक गए। बदमाश हाईवे की ओर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाडे़ हुई घटना के बाद से कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार रमना चौकी पुलिस की एक टीम बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। आसपास मार्गों के दर्जनों सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। लुटेरे जल्द गिरफ्तार होंगे।

सुबह से शाम तक तहरीर लेकर दौड़ते रहा पीड़ित

वारदात के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित चौकी से लेकर लंका थाने का चक्कर काटता रहा। शाम तक उसकी तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed