{"_id":"5ecbfe088ebc3e90591e52fd","slug":"miscreants-looted-chains-and-purse-of-the-bjp-leader-s-daughter-on-the-strength-of-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की बेटी से बदमाशों ने असलहे के बल पर लूटा चेन और पर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की बेटी से बदमाशों ने असलहे के बल पर लूटा चेन और पर्स
Mon, 25 May 2020 10:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 May 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
वाराणसी के गांधी नगर कॉलोनी में सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने असलहे दिखा कर भाजपा नेता की बेटी की सोने की चेन और पर्स लूट लिया। वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला। पीड़िता की तहरीर के आधार पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही हैं।
विज्ञापन
सिगरा थानांतर्गत गांधीनगर निवासी भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक कोहली की बेटी सारिका कोहली शाम के समय सोनिया स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर जा रही थी। वह घर के समीप पहुंची थी कि घात लगा कर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने असलहा दिखाकर सारिका की सोने की चेन और उनका पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
सारिका जब तक शोर मचाती तब तक बदमाश तेजी से भाग निकले थे। क्षेत्राधिकारी चेतगंज अनिल कुमार और सिगरा इंस्पेक्टर एके ओझा भाजपा नेता के घर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी लिए। सारिका के अनुसार चेन की कीमत लगभग 50 हजार रुपये थी और पर्स में सात हजार रुपये थे। इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन