फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreants killed young man by crushing head in Varanasi

वाराणसी में युवक की हत्या: दबंगों ने ईंट-पत्थर से सिर कूचकर उतारा मौत के घाट, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

Wed, 19 Jun 2024 08:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 19 Jun 2024 08:34 PM IST
सार

वाराणसी जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई है। कहासुनी के बाद दबंगों ने ईंट-पत्थर से सिर कूचकर उसकी हत्या की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
miscreants killed young man by crushing head in Varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा में मंगलवार की देर रात मामूली कहासुनी के बाद विवाद में बाइक और स्कूटी सवार दबंगों ने युवक की ईंट और पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गया। हत्या में संदिग्ध एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


यह है मामला
थाना क्षेत्र के छित्तूपुर स्थित दयानगर निवासी रमेश कुमार का बेटा अनिल कुमार (34) अरिहंत कॉम्प्लेक्स में काम करता था। मंगलवार की रात अपने दोस्त सोनिया क्षेत्र निवासी जग्गू के साथ रथयात्रा स्थित देसी शराब के ठेके पर पहुंचा। दोनों कुछ दूर आगे एक चबूतरे पर बैठ गए। वहां से गुजर रहे बाइक सवार तीन युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान पीछे से स्कूटी से भी दो युवक पहुंच गए। 

विज्ञापन

पांच युवकों ने पीट-पीटकर ली जान

पांच युवकों ने मिलकर अनिल को पीटना शुरू कर दिया। पास में पड़े ईंट- पत्थर से सिर और चेहरे पर कई वार किए। मारपीट के दौरान अनिल का दोस्त जग्गू हमलावरों से बचकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस ने खून से लथपथ अनिल को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed