फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   miscreants murder of young man for protesting against tearing of clothes in varanasi

Varanasi News: वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस, कपड़ा फाड़ने पर रोका तो ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर युवक की हत्या

Sun, 16 Mar 2025 12:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 16 Mar 2025 12:02 AM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया कि कपड़ा फाड़ने के विरोध में एक युवक का सिर ईंट-पत्थर से कूंच दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
miscreants murder of young man for protesting against tearing of clothes in varanasi
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के दिन अस्सी घाट के समीप कपड़ा फाड़ने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने ईंट-पत्थर से युवक का सिर कूंच दिया। रविंद्रपुरी स्थित निजी अस्पताल के पास तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मकबूल आलम रोड स्थित निजी अस्पताल में युवक ने शनिवार को दम तोड़ दिया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। भेलूपुर पुलिस को अंतिम समय तक यह नहीं मालूम चला कि युवक की मौत हो गई और पोस्टमार्टम भी नहीं करा सकी। चौबेपुर के चांदपुर स्थित घाट पर रात में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र के मड़ाव का रहने वाला प्रियांशु सिंह शुक्रवार को अपने मित्र छोटू के साथ रेस्टोरेंट का सामान लेने के लिए अस्सी घाट जा रहा था। अस्सी घाट के पास करीब 10 युवक होली खेल रहे थे।
विज्ञापन


प्रियांशु के अनुसार मनबढ़ युवक कपड़ा फाड़ने लगे, जिस पर उसने विरोध किया तो सभी पिटाई करने लगे। इस बीच प्रियांशु ने अपने होटल के मैनेजर संदीप मिश्रा को फोन कर बुलाया। संदीप के आने पर मनबढ़ युवकों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। करीब 25 से 30 की संख्या में युवकों ने संदीप को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्रपुरी की ओर संदीप भागा तो एक निजी अस्पताल के सामने आरोपियों ने पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान पटिया से उसके सिर पर वार किया और बुरी तरह सिर कूंच दिया। वहीं, प्रियांशु भाग निकला। आसपास के लोगों ने संदीप को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रियांशु की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Trending Videos

चौकी इंचार्ज ने कहा, हाइवे पर घटना होती तो क्या करते...

चौबेपुर के मुस्तफाबाद चांदपुर निवासी संदीप मिश्रा दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित प्रियांशु के होटल में मैनेजर था। पिछले एक साल से काम करता था। वहीं, संदीप के पिता रमेश मिश्रा ने बताया कि बेटे की हत्या हो गई और भेलूपुर पुलिस ने सहायता नहीं की।

बेटे को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के बजाय मकबूल आलम रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तो उसी समय मौत हो गई थीए लेकिन बिना वजह से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज, अस्सी चौकी इंचार्ज यही समझाते रहे कि मालिक पैसा दे रहे हैं, चुप हो जाओ। यदि हाइवे पर घटना होती तो क्या करते...।

भेलूपुर पुलिस की लापरवाही, हुआ इतना बड़ा कांड
भेलूपुर थाना क्षेत्र के रविंद्रपुरी में इतनी बड़ी घटना हो गई और दुर्गाकुंड और अस्सी पुलिस चौकी इंचार्ज को भनक तक नहीं लग सकी। घटना के बाद भेलूपुर पुलिस सतर्क हुई।

क्या बोले अधिकारी
मामले की जांच एसीपी भेलूपुर कर रहे हैं। सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ, यह जांच का विषय है। -गौरव बंसवाल, डीसीपी काशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed