Varanasi Crime: पांच हजार रुपये के लिए हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर चलाईं गोंलियां, पुलिस ने दबोचा
Varanasi News: पहड़िया मंडी स्थित स्टाफ कॉलोनी के पास पांच हजार रुपये के लिए हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई की। उस पर गोलियां चलाई। जानलेवा हमले में पीड़ित की जान किसी तरह बच गई। इस दौरान भाग रहे एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया मंडी स्थित स्टाफ कॉलोनी के पास बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे पांच हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में हिस्ट्रीशीटर अंगद यादव अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। उसने धमकाने के लिए अनीस कुमार गौतम पर दो राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, इस जानलेवा हमले में अनीस बच गया। भागने के दौरान हिस्ट्रीशीटर को स्थानीय युवकों ने पकड़ लिया।
हिस्ट्रीशीटर को थाने ले गई पुलिस
हिस्ट्रीशीटर की पिटाई के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने आई। यहां तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से भाग निकले। दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस जांच में सामने आया कि अंगद यादव के खिलाफ गाजीपुर के खानपुर और करंडा समेत अन्य थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से असलहा बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में पहड़िया मंडी स्टाफ कॉलोनी निवासी अनीस कुमार गौतम ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 1:40 बजे वह अपने घर के बाहर स्थित एक चाय की दुकान पर मौजूद था। उसी दौरान बाइक सवार अंगद यादव, अंशुमान सिंह उर्फ सानू और शैलेंद्र यादव पहुंचे। तीनों आते ही अनीस के साथ गाली-गलौज करने लगे। अंगद यादव ने अनीस की हत्या करने की नीयत से असलहा निकाला और दो राउंड गोलियां चला दीं।
इसे भी पढ़ें; अनोखा मामला: सात साल की बच्ची की है चार आधी-आधी किडनी, रोबोटिक सर्जरी से इलाज करेंगे डॉक्टर
आरोपी अंगद यादव की खंगाली गई कुंडली
थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि अंशुमान सिंह उर्फ सानू का सागर कश्यप से पैसों के लेन-देन का विवाद था। दोस्तों के ललकारने पर अंगद यादव ने गोली चलाई। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी अंगद यादव की जब कुंडली खंगाली गई तो उसका आपराधिक इतिहास सामने आया। पुलिस के अनुसार, गोली चलाने वाला अंगद एक शातिर अपराधी है, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ गाजीपुर जिले के विभिन्न थानों में कुल 10 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। इनमें गाजीपुर के खानपुर थाने में हत्या के प्रयास जैसा गंभीर मामला शामिल है।
वायरल वीडियो में हमलावर हिस्ट्रीशीटर को युवकों ने पकड़कर पीटा। भागने के दौरान क्रिकेट बल्ले से 55 सेकेंड के अंदर 29 वार कर अंगद यादव को घायल कर दिया। इस दौरान तीन बार ईंट से हमला किया गया। हालांकि, कुछ लोग यह कहते सुने गए कि छोड़ दो, नहीं तो मर जाएगा। इस दौरान मुख्य आरोपी अंगद यादव के साथ आए दो अन्य साथी मौका देखकर वहां से भाग निकले।